फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का केबल कटा, ठेकेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे में जल निगम के ठेकेदार की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए मशीन से खोदाई करायी जा रही थी। इससे बीएसएनएल का केबल कई जगह कट गया था। इससे पूरे कस्बे की संचार सेवा बाधित है। संचार सेवा बाधित होने से कस्बेवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नानपारा जेटीओ ने जल निगम के ठेकेदार विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुपईडीहा में पानी टंकी बनकर तैयार हो गई है। कस्बेवासियों को जलापूर्ति करने के लिए जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछायी जा रही है। जल निगम के ठेकेदार की ओर से कस्बे में मशीन से पाइप लाइन बिछवाने का काम किया जा रहा है। पांच दिन पूर्व मशीन से हो रही खोदाई के चलते भारतीय संचार निगम लिमिटेड का केबल कई जगह कट गया। इससे पूरे कस्बे की संचार व्यवस्था ठप हो गई। संचार व्यवस्था ठप होने से बैकिंग, लोकवाणी, थाना, एसएसबी कार्यालय, कस्टम कार्यालय से नेटवर्क गायब हो गया।
कस्बेवासियों ने मामले की जानकारी भारतीय संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों को दी। नानपारा दूरसंचार विभाग के जेटीओ नफीस अहमद ने थाने में तहरीर दी। अपराध निरीक्षक अमित तिवारी ने बताया कि जेटीओ की तहरीर पर जल निगम के ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर पांच दिन से संचार सेवा कस्बे में पूरी तरह से ठप है। इसको लेकर कस्बेवासियों में नाराजगी है। कस्बा निवासी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार अमलानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. उमाशंकर वैश्य, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल आदि ने कहा कि पांच दिन से संचार सेवा ठप है। जिससे लोगों के कार्य बाधित हो रहे हैं। जल्द से जल्द संचार सेवा शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें