बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरा में जीजा और साला आपस में भिड़ गए। गुस्साए जीजा ने साले के सिर पर ईंट से वार कर दिया। घायल अवस्था में साले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्पीपारा निवासी सिरताज का आरोप है कि उनका जीजा गुलरा निवासी मंसूर अली दहेज को लेकर उनकी बहन शाकरून के साथ मारपीट करता है। बुधवार को भी उसने बहन की पिटाई की थी, जिसके बाद वह बहन के घर गए थे। गुस्साए जीजा ने ईंट से उस पर हमला कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मटेरा राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है।