फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: प्रेम प्रसंग से परेशान होकर भाई ने ही काटा था बहन का गला, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 03 Sep 2019 07:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज कस्बे में 10 दिन पूर्व मिली सिर कटी लाश का पुलिस ने खुलासा किया है। बहन के प्रेम प्रसंग से परेशान भाई ने ही चाकू से गला रेतकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद शव ठिकाने लगा दिया गया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए मुजफ्फरनगर निवासी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चाकू व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज कस्बे में 10 दिन पूर्व युवती का सिर कटा धड़ बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले की जांच में पुलिस टीम लगी थी।

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय व चौकी इंचार्ज सोमपाल गंगवार को हत्या में शामिल युवक के रुपईडीहा में एसबीआई बैंक के पास होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद के नगर कोतवाली अंतर्गत मिमलाना रोड पीर वाली गली निवासी जमशेद पुत्र एहसान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह और उसकी बहन रूबी नानपारा में किरायेे पर कमरा लेकर रहते थे। उसकी बहन रूबी (18) के हसीम से संबंध हो गए। उसे काफी समझाने का प्रयास किया, मगर नहीं मानी।

वह 18 अगस्त की रात मोबाइल से उससे बात कर रही थी, जबकि मैं सब कुछ सुन रहा था। उसी दिन उसने चाकू से उसका गला काट दिया। प्लास्टिक की दो बोरियां बाजार से खरीदीं। एक बोरे में बहन के शव को भरकर उसे बाबागंज में सड़क किनारे रख फेंक दिया। जबकि उसके सिर को दूसरी बोरी में रखकर नहर पटरी के पास डाल दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू और अन्य सामान बरामद कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लखीमपुर रोड पर फेंके कपड़े
बाबागंज में बहन के शव को ठिकाने लगाने के बाद जमशेद वापस नानपारा आया था। यहां से उसने एक सफेद झोला खरीदा। जिसमें बहन के सारे कपड़े व अन्य सामान रखकर नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया था। लोगों के पूछने पर बहन के रिश्तेदारी में चले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें