फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बड़ैला तालाब पर बनेगा पुल, 3.20 किमी सड़क भी मंजूर

विज्ञापन
पयागपुर के बड़ैला तालाब पर पुल बनने के लिए चयनित स्थान।    -संवाद
विज्ञापन
पयागपुर। विधायक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरचाही और मुंडेरवा ठकुराइन के बीच बड़ैला तालाब पर 15 मीटर लंबे पुल और 3.20 किमी सड़क मार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। परियोजना के लिए 3 करोड़ 7 लाख 97 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे पयागपुर में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन



लंबे समय से उक्त पुल एवं सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। हर वर्ष बरसात के मौसम में तालाब का जलस्तर बढ़ जाने से कई गांवों का संपर्क कट जाता था। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।


विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विस्तृत रूप से स्थिति बताई और समाधान के लिए पुल एवं सड़क निर्माण का अनुरोध किया। निरंतर प्रयासों और पैरवी के बाद आखिरकार परियोजना को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन



नई सड़क और पुल के निर्माण से करीब 20 गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना की स्वीकृति की खबर मिलते ही इलाके में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक सुभाष त्रिपाठी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए उम्मीद की है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें