फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालक को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। ग्राम सरैया में मंगलवार को खेत की ओर गए बालक पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी शिवा (12) दोपहर में खेत की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान खेत में मौजूद चार से पांच कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। शिवा की चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घटना स्थल की ओर भागे। उन्होंने किसी प्रकार कुत्तों को वहां से भगाकर शिवा को उनके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक शिवा के हाथ व पैरों में गंभीर जख्म हो चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल शिवा को नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें