फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए के हमले में बालक घायल, मिली आर्थिक सहायता

विज्ञापन
 तेंदुए के हमले में घायल बालक को राहत सहायता देते वनकर्मी।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। ककरहा वन रेंज के गांव नौबना के मजरा खालेपुरवा में रविवार रात करीब आठ बजे 12 वर्षीय अमित निषाद पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बालक की पीठ पर पंजों के निशान आए हैं। घायल अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह ने बताया कि बालक की पीठ पर पंजे का निशान मिला है। हालांकि, हमला किस वन्यजीव ने किया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें