फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली गिरने बालक की मौत

Wed, 12 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्दा/बौंडी (बहराइच)। जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार को तहसील नानपारा व कैसरगंज में बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


तहसील नानपारा के ग्राम पंचायत जलालपुर निवासी नीरज (6) पुत्र स्व. रामानंद के बाबा घर से 100 मीटर दूरी पर बुधवार शाम खेत में काम कर रहे थे। वहीं पर नीरज भी गया था। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। इस पर नीरज घर लौटने लगा। शाम पौने पांच बजे खेत से सड़क पर जैसे ही वह पहुंचा, उस पर बिजली गिर गई। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। नवाबगंज के एसएचओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि बिजली गिरने से बालक की मौत हुई है।

कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा दयाराम पुरवा, ग्राम पंचायत संगवा व ग्राम पंचायत भौंरी के मजरा गोड़ियनपुरवा में कुछ लोग मंगलवार रात खेत की रखवाली कर रहे थे। बारिश के दौरान बिजली गिरने से नंदलाल (42) पुत्र बाबूराम, कैलाश (45) पुत्र भगौती व चेतराम (55) पुत्र भगौती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर ले जाया गया, जहां ्र इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें