फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झमाझम बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
बहराइच में बारिश में भीगते हुए जाते वृद्ध।
विज्ञापन
बहराइच। तराई में सोमवार को भोर से दोपहर बाद तक रुक-रुककर झमाझम बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। धान की सूखती फसल को भी इस बारिश से संजीवनी मिली है। बारिश के बाद दोपहर तक तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया था। शहर के सिविल लाइंस, बक्सीपुरा, त्रिमुहानी, गोंडा रोड और घसियारीपुरा में जलभराव हुआ। निचले इलाकों में पानी भरने से आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ पीएल त्रिपाठी ने बताया कि अगले 24 घंटे में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था पर नजर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

बारिश से किसानों को सबसे अधिक राहत मिली है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण धान की फसल कमजोर पड़ रही थी। किसान निजी साधनों से सिंचाई कर रहे थे, जिससे खर्च बढ़ रहा था। किसान रामनरेश वर्मा ने बताया कि सोमवार की बारिश से खेतों को अच्छी नमी मिली है। रिसिया क्षेत्र के किसान मोहम्मद आरिफ ने भी धान की फसल के लिए पानी की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें