फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा को जीप ने रौंदा

Mon, 03 Aug 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव (बहराइच)। स्कूल जाते समय सड़क पार कर रही मासूम छात्रा मुस्कान (7) को सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। वह बेगमपुर प्राथमिक विद्यालय की कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन


इसी दौरान स्कूल को ही आ रही प्रधानाध्यापिका ऊषा पाठक, बालिका की दर्दनाक मौत देख बेहोश हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।

पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया है। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

रामगांव थाना क्षेत्र के आला बख्शपुरवा गांव निवासी मुस्कान पुत्र अच्छन, प्रतिदिन की तरह मुस्कान सुबह 7:45 बजे विद्यालय के लिए निकली।

जब वह बेगमपुर गांव के पास बहराइच-नानपारा मार्ग पार कर रही थी तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मुस्कान को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा उछलकर दूर जा गिरी और जीप उसे रौंदती हुई निकल गई। जहां हादसा हुआ, उसी रास्ते से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा पाठक विद्यालय आ रही थीं।
विज्ञापन


अपने स्कूल की छात्रा की दर्दनाक मौत देख वह सड़क पर ही बेहोश हो गईं। इतने में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। छात्रा के परिवारीजन भी पहुंचे। बेहोश प्रधानाध्यापिका को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रामगांव थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में परिवार के सदस्यों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

इसके चलते पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। दुर्घटना के बाद वाहन समेत फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें