फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नदी में डूबे युवक का तीन किमी दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर। कटका घाट पर बुधवार को सरयू नदी में डूबे ग्रामीण का शव बृहस्पतिवार देर शाम घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कैसरगंज के जमालुद्दीनपुर गांव निवासी मनीष (32) बुधवार को वह रोजाना की तरह कटका घाट स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे थे। पूजा से पहले सरयू नदी में स्नान करते समय संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया। जवानों ने नदी में तलाश अभियान चलाया। बृहस्पतिवार देर शाम घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर मनीष का शव उतराता मिला। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें