फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कर्णाली नदी में डूबे किशोर का शव मिला

Sat, 28 Mar 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
अर्श।   (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल के चीसापानी में कर्णाली नदी में डूबे बहराइच के किशोर अर्श खान का शव मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात मुख्यालय पहुंचे परिजनों ने नगर कोतवाली के सामने शव रखकर दोस्तों पर कार्रवाई की मांग की, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह सभी को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी अर्श खान (16) अपने तीन दोस्तों के साथ ईद के दिन नेपाल के चीसापानी घूमने गया था। वहां घूमने के बाद सभी दोस्त कर्णाली नदी में नहाने लगे। उसी दौरान अर्श गहरे पानी में चला गया और कुछ ही मिनटों में डूब गया। इसके बाद उसके साथी घबराकर वहां से बहराइच चले आए।


परिजनों की सूचना पर नेपाल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अर्श की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को उसका शव नदी में मिला, जो परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव लेकर देर रात बहराइच पहुंचे।
विज्ञापन



यहां परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अर्श के शव को वाहन में रखकर नगर कोतवाली की ओर बढ़े। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने कोतवाली के सामने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी। इसके बाद लोगों को कोतवाली से कुछ दूरी पर ही रोक लिया गया और अर्श के पिता पप्पू से वार्ता की गई।


अर्श के पिता ने घटना को संदिग्ध बताते हुए उसके साथ गए दोस्तों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र भी सौंपा। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।



-
दो दिन तक बेटे को खोजते रहे परिजन
पिता पप्पू का कहना है कि जिन दोस्तों के साथ अर्श नेपाल गया था, उन दोस्तों ने बहराइच लौटने के बाद चुप्पी साध ली। बेटे के बारे में नहीं बताया। दो दिन तक परिजन बेटे की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। बाद में परिजनों के कड़ाई करने पर साथ गए एक दोस्त ने उसके नेपाल में नहाते समय नदी में डूबने की बात बताई। इस पर परिजनों ने नेपाल पहुंचकर पुलिस से संपर्क साधा।




नेपाल पुलिस से साधेंगे संपर्क
कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर मिली है। नेपाल पुलिस से संपर्क साधकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें