फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में नदी में उतराता मिला किशोर का शव

Sun, 17 Sep 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत कुंडासर निवासी एक किशोर शनिवार दोपहर घर से खेत जाने की बात कहकर साइकिल से निकला था। उसका शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में उतराता मिला। पास के घाट पर किशोर की साइकिल मिली।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडासर निवासी मुकेश यादव (17) शनिवार दोपहर खेत के लिए निकला था। पिता मंगल यादव ने बताया कि उसका खेत नदी को पार करने के बाद पड़ता है। नदी पर पुल बना हुआ है। भकला घाट के पास उसकी साइकिल व चप्पल मिली। साइकिल पर ही गमछा रखा मिला, जो उसके बेटे का नहीं है। सुबह उसका शव नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन नदी किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की पानी में डूबने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें