फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नाले में उतराता मिला नवजात बालिका का शव, देखने वालों की लगी भीड़; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 27 Dec 2024 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

नवजात बालिका का शव नाले में उतराता मिला। मौके पर देखने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कमैरों की फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
नवजात शिशु, new born baby - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में डिगिहा तिराहा स्थित नाले में शुक्रवार की सुबह नवजात का शव पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर आई पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के डिगिहा तिराहे के पास सड़क के नीचे से नाला निकला हुआ है। सुबह नवजात के शव को लोगों ने नाला में उतराते देखा तो लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। कोई लोकलाज के भय से शव को फेंकने की तो कोई आसपास मौजूद अस्पताल में मृत बच्चे के पैदा होने के बाद फेंके जाने की बात करता नजर आया। 

लोगों ने बताया कि यह नवजात बालिका है। दरगाह शरीफ थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया अंधेरे में नवजात बालिका के शव को फेंका गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से नवजात को फेंकने वाले का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें