नवाबगंज। मजरा बिरई गांव निवासी सुरेश (35) शुक्रवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ कहीं घूमने गए थे। देर रात वह घर वापस आकर सो गए। शनिवार की सुबह काफी देर तक उनके न जागने पर परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सुरेश की मौत हो चुकी है। इस पर सुरेश के पिता बाबादीन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस कर्मियों के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। सुरेश के पिता ने उनके दोस्तों पर संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।