फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव

Sun, 12 Oct 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। लापता युवक का शव शनिवार को सरयू नदी में उतराता मिला। युवक शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था, तभी से वह लापता था। नरायनपुरकला गांव के मजरा बोटनिया निवासी महकू (19) शुक्रवार को नित्यक्रिया के लिए सरयू नदी की ओर गए थे। शाम तक जब वापस नहीं आए तो गांव के लोगों ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद ने बताया कि महकू मानसिक बीमार थे। लोगों ने नदी में डूबने की शंका जाहिर की। इस पर गोताखोरों की भी मदद ली गई। शनिवार दोपहर 2 बजे उसका शव गांव से करीब 400 मीटर दूर उतराता हुआ मिला। तहसीलदार नानपारा अंबिका चौधरी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें