फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीएचसी में फंदे से लटका मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव

विज्ञापन
 संतोष यादव।
विज्ञापन
बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्शीपुरा में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के जगतापुर निवासी संतोष कुमार यादव (35) बख्शीपुरा पीएचसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। सोमवार रात वह अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वह एक कमरे में चले गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकले। काफी समय बीतने पर अन्य कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान केंद्र के एक कमरे में संतोष कुमार यादव का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई विनय यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है, इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध और दुखी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें