फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रेंज कार्यालय में रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरदा (बहराइच)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को वन रेंज कार्यालय चरदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर वन विभाग के सहयोग से लगाया जाएगा। रक्तदान के लिए सुबह पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों की श्रंखला के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वन विभाग भी शिविर में सहयोग कर रहा है। बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज कार्यालय चरदा में सात अक्तूबर को सुबह 11 बजे से शिविर शुरू होगा, जिसका उद्घाटन वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी करेंगे। शिविर में रक्तदान कराने के लिए सीएमएस डॉ. डीके सिंह के निर्देशन में ब्लड बैंक की टीम चरदा को भेजी जाएगी। शिविर में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर रक्तदान करने की अपील वन क्षेत्राधिकारी एके सिद्दीकी ने की है। रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने के इच्छुक लोग वन क्षेत्राधिकारी के मोबाइल नंबर 9415151917 और अमित त्रिपाठी के नंबर 9415011904 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें