फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

Thu, 20 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
पाक पीएम का पुतला फूंकते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर स्थित खुटेहना चौराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान भारत के कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पाक के पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पयागपुर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भाजपा के युवा नेता समय प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और कुलभूषण को रिहा करो समेत अन्य नारे लगाए। इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान कुलभूषण को गलत तरीके से फांसी की सजा सुनाकर साजिशन हत्या करना चाहता है। इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध होने के बाद भी पाकिस्तान पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि कुलभूषण जाधव का मामला देश की 125 करोड़ की जनता की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। युवा नेता समय प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुटेहना चौराहे पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम पयागपुर गुलाम सरवर को कुलभूषण जाधव की रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रांतीय शिक्षा मंत्र के अध्यक्ष शिवश्याम मिश्र, अमित मिश्र, भानु प्रताप सिंह, अशोक कुमार, बाघेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, सोनू सिंह, मनीष त्रिपाठी, दद्दू मिश्रा, पंकज तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, नरायण दत्त तिवारी, डॉ. लालजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें