फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के करोड़पति प्रत्याशी अक्षयवर को रिवॉल्वर और एसयूवी का शौक

Wed, 10 Apr 2019 10:42 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड विधानसभा सदस्य के वेतन-भत्ते और छह एकड़ जमीन पर खेती कर करोड़पति बन गए हैं। जब वे देवरिया से आए थे तब उनके पास एक फूटी कौड़ी नहीं थी। इसके बाद अपने और पत्नी के नाम 18 एकड़ का फार्म हाउस खरीदा। अक्षयवर को रिवॉल्वर और दो नाली बंदूक रखने का शौक है।
विज्ञापन


एसयूवी, जीप और इनोवा से चलने का भी शौक है। पांच साल के इनकम टैक्स पर नजर डालें तो अक्षयवर की आय दो लाख 31 हजार से बढ़कर चार लाख 21 हजार पहुंच चुकी है।

भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड ने बुधवार को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए गए घोषणा पत्र में संपत्ति का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया है। अक्षयवर की संपत्ति पर नजर डालें तो उनके पास सात लाख 50 हजार रुपये नकदी है।
विज्ञापन


पत्नी के पास चार लाख 25 हजार रुपये नकदी रखी हुई है। अक्षयवर के पीएनबी बैंक एकाउंट में आठ लाख 57 हजार रुपये, एसबीआई के खाते में दो लाख 39 हजार रुपये और आर्याव्रत बैंक में 30 हजार रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के खाते में 52 हजार रुपये के करीब जमा हैं।

अक्षयवर के पास एक महिंद्रा जीप, एक स्कार्पियो और एक इनोवा भी है। उनके पास 100 ग्राम सोने के जेवरात और पत्नी के पास 300 ग्राम सोने तथा तीन किलो चांदी के जेवरात हैं।

बलहा विधायक अक्षयवर की अचल संपत्ति भी काफी है। मिहींपुरवा के सेमरी मलमला गांव में उन्होंने 1970 में अपनी पत्नी के नाम से 12 एकड़ का कृषि फार्म लिया था। 1975 में अपने नाम पर छह एकड़ की कृषि योग्य जमीन खरीदी थी।

अक्षयवर और उनकी पत्नी की खेती योग्य भूमि की कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपये है। मूल रूप से देवरिया के रहने वाले अक्षयवर के पास शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा में तीन हजार वर्ग फुट में बना हुआ मकान और दुकान भी है।

जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। अक्षयवर के पास एक डबल बैरल बंदूक और एक रिवॉल्वर भी है। अक्षयवर ने घोषणा पत्र में आय के श्रोतों की जानकारी देते हुए कृषि वानिकी और वेतन भत्ता ही कमाई का जरिया बताया है। 

हाईस्कूल तक पढ़े हैं भाजपा प्रत्याशी
बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड मूलरूप से देवरिया जनपद के बरहज के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बरहज में हुई है। उन्होंने वर्ष 1963 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। अन्य कोई शैक्षिक योग्यता उनके पास नहीं है। 

विधायक ने ले रखा है होम लोन
बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड ने पंजाब नेशनल बैंक की छावनी शाखा से होमलोन ले रखा है। उन्होंने करीब तीन लाख 55 हजार का होम लोन लिया है। उनकी पत्नी ने भी करीब ढाई लाख रुपये का होमलोन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें