कैसरगंज/चर्दा/बलहा/पुरैना (बहराइच)। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सामाजिक समीकरण काे ध्यान देते हुए युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।
कैसरगंज से शिवानंद सिंह को भाजपा ने मंडल अध्यक्ष बनाया है। शिवानंद सिंह मंडल महामंत्री थे। विधानसभा प्रभारी गौरव वर्मा व ब्लाॅक प्रमुख संदीप सिंह विसेन ने घर पहुंचकर बधाई दी। इस अवसर पर शिवसहाय सिंह, अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव, कौशलेंद्र चौधरी, भगवान दास सोनी, बुद्धिसागर गुप्ता, अजय सिंह, पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
नानपारा नगर मंडल अध्यक्ष रेखा पांडेय व जिला प्रतिनिधि अजय गुप्ता बनाए गए हैं। यहां पहली बार नानपारा नगर को महिला को मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा कार्यताओं ने रेखा पांडेय के घर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान सुशील त्रिपाठी, संतोष पोरवाल, अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, सत्यम आदि मौजूद रहे। इसी तरह महाराज दीन चौधरी रुपईडीहा मंडल अध्यक्ष, सालिक राम रामपुर मंडल अध्यक्ष, अरविन्द चौधरी रजवापुर मंडल अध्यक्ष, राकेश पाण्डेय शिवपुर के मंडल अध्यक्ष, प्रमोद पाण्डेय मंडल अध्यक्ष पयागपुर, विष्णु दयाल चौहान विशेश्वरगंज, संतोष कुमार गौतम धनुही के मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।