फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार

विज्ञापन
महसी में सपा की ओर से आयोजित सम्मेलन में पूर्व विस अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। महसी में मंगलवार को सपा की ओर से किसान नौजवान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे किसान व नौजवान विरोधी बताया।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रहे हैं।
पूर्व राज्यमंत्री जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, महासचिव जफर उल्ला खां बंटी, देवेश चंद्र मिश्रा व डॉ. राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपचुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं को मजबूती से जुटने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें