फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट फैक्ट्री व 13 मकान राख

Fri, 15 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
आग से जली बिस्कुट फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग की लपटों का कहर बदस्तूर जारी है। शुक्रवार सुबह नानपारा नगर क्षेत्र में स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से फैक्ट्री का सारा सामान और मशीनें जल गईं। उधर रानीपुर थाना क्षेत्र में आग लगने से 12 ग्रामीणों के मकान जले हैं। जबकि मटेरा में एक मकान आग की लपटों की भेंट चढ़ा है।
विज्ञापन


यहां आग की चपेट में आकर एक मवेशी जिंदा जल गया जबकि चार झुलस गए। 13 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। रिपोर्ट तहसील को भेजी गई है। नानपारा नगर अंतर्गत कबाबची गली मोहल्ला किला में सलमान पुत्र अब्दुल रहमान की बिस्कुट फैक्ट्री स्थित है। नानपारा संवाददाता ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की तरह 10 बजे फैक्ट्री में कामकाज शुरू हुआ।

लेकिन इसी दौरान फैक्ट्री के पिछले हिस्से के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आबादी में बिस्कुट फैक्ट्री होने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की लपटों में लगभग 75 हजार के बिस्कुट, एक लाख का पैकिंग सामान व दो लाख के प्लास्टिक के बोरे व पैकिंग की मशीनें जल र्गइं।
विज्ञापन


लगभग चार लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक सिंह व राजस्व निरीक्षक शिवकुमार ने मौके पर मुआयना  किया। हुजूरपुर संवाददाता ने बताया कि कैसरगंज तहसील अंतर्गत थाना रानीपुर के गोबरहा गांव में अचानक लगी आग से गांव निवासी कल्लू, धनपता, दुलारे, रामसुख समेत 12 लोगों के मकान व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

मटेराचौराहा संवाददाता ने बताया कि कोतवाली नानपारा अंतर्गत भयापुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग से संतराम पुत्र हजारीलाल का मकान जल गया। गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर आग तो फैलने से रोक लिया। लेकिन घर के बरामदे में बंधा एक मवेशी जिंदा जल गया। जबकि चार भैंसें झुलस गईं। 

50 बीघा गेहूं की फसल जली
उर्रा। मोतीपुर थाना अंतर्गत उर्रा निवासी नंदकिशोर गौड़, सुभाष मौर्य, शंकर, बुधई, रामसिंहासन गौतम का गेहूं का खेत सिंगहिया गांव के निकट स्थित है। गुरुवार देर शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग से इन ग्रामीणों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल वाहन को सूचना दी गई। लेकिन कोई भी अग्निशमन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को फैलने से रोका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें