फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पर पड़ी मिट्टी से फिसली बाइक, युवक की मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र निवासी एक युवक बहराइच से घर लौट रहा था। निर्माणाधीन मार्ग के किनारे पड़ी मिट्टी से बाइक फिसल गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरनपुर निवासी प्रवेश कुमार दीक्षित (23) शुक्रवार को किसी कार्य से बहराइच आया था। रात को वह घर जा रहा था। इसी दौरान बहरादच- कटाईघाट मार्ग पर मिर्जापुर चौराहे के पास सड़क के किनारे पड़ी मिट्टी के कारण बाइक फिसल गई। हेलमेट न लगाने से प्रवेश के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें