फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टकराए बाइक सवार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
बोझिया-गुलहना मार्ग पर सड़क हादसे में घायलों का चल रहा इलाज। 
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मुर्तिहा कोतवाली के बोझिया-गोलहना मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


जगमोहनपुरवा भगवान नगर निवासी निर्गुण प्रसाद (52) बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गंगापुर मंडी से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ घनश्याम (60) और अजय कुमार (30) भी सवार थे। बताया गया कि एकलव्य विद्यालय के पास पहुंचने पर बाइक चालक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।

बाइक के पलटते ही तीनों सवार सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान निर्गुण प्रसाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घनश्याम और अजय भी हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घनश्याम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि अजय का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

सूचना पर मुर्तिहा कोतवाली प्रभारी यतींद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें