फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, चार घायल

Tue, 09 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर मंगलवार को रिश्तेदारी से लौट रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घाघराघाट के पास तीन वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरवा गांव निवासी दूधनाथ मौर्या (55) पुत्र कलवारी सोमवार को बाराबंकी में एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से वह बाइक से मंगलवार दोपहर लौट रहे थे। इसी दौरान जरवलरोड थाना क्षेत्र के एकलव्य महाविद्यालय के पास गोंडा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दूधनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर थाने के सिपाही जगतनरायन, राघवेंद्र शाही आदि ने पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट के पास लखनऊ से आ रही एक डीसीएम लखनऊ जा रही दूसरी डीसीएम से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में डीसीएम चालक राजू सिंह (29) और दूसरे वाहन का चालक नाजिम (40), क्लीनर रामनरेश व दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें