फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा झुकिया के निकट रविवार को जरवलरोड से लखनऊ जा रहे अज्ञात ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाकिल पर सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्रामसभा झुकिया के निकट जरवलरोड से लखनऊ तेज रफ्तार में जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर ठोकर मार दी। जिससे ग्राम छुरीपुरवा तपेसिपाह निवासी बाइक सवार अशोक (25), रामतेज (26) व अरूण (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। इलाज के दौरान अरूण की मौत हो गई। जबकि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें