फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क की जाम

Sat, 26 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 खैरीघाट थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग। 
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। महसी-खैरीघाट हाईवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने महसी-खैरीघाट सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची हरदी व खैरीघाट थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। जाम के चलते लगभग 30 मिनट तक वाहनों का आवागमन ठप रहा और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैकूपुरवा निवासी राजेश यादव (30) शुक्रवार की सुबह किसी कार्य से महसी जा रहे थे। उनके साथ उनका दोस्त ग्राम पंचायत पचदेवरी के मजरा मंगलपुरवा निवासी धर्मेंद्र सिंह (26) भी थे। बाइक धर्मेंद्र चला रहे थे और राजेश पीछे बैठे थे। दोनों खैरीघाट से महसी की ओर निकले ही थे कि राजा भैय्या मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे राजेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश ने हेलमेट नहीं पहना था।
राहगीरोंं ने एंबुलेंस की मदद से धर्मेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने डंपर चालक पर कार्रवाई की मांग की करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे महसी चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने लोगोंं को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। वे शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर हरदी थाना प्रभारी संजय सिंह व खैरीघाट थाना प्रभारी सूरज राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणोंं को समझाने का प्रयास किया। लगभग 30 मिनट की मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण माने और प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था।
विज्ञापन



डंपर चालक को डंपर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जार रही है।
- संजय सिंह, थाना प्रभारी हरदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें