फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया, कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-बहराइच हाईवे पर कौवा कोड़री गांव के पास सोमवार की रात कोहरे के चलते एक बाइक सवार युवक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने के बाद वह जैसे ही सड़क पर गिरा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसे रौंदते हुए अनियंत्रित होकर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस नेे स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत सोहरवा बेगमपुर गांव निवासी पिंकू वर्मा (41) पुत्र भगवान वर्मा रिसियामोड़ की ओर गया था। यहां से देर रात वह घर लौट रहा था। नानपारा-बहराइच हाईवे के कौवा कोड़री गांव के निकट हाईवे के किनारे एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। कोहरा होने के चलते बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आ रही थी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद युवक बाइक समेत नीचे गिरा। तभी पीछे से आ रही कार उसे रौंदते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार पिंकू ने दम तोड़ दिया। कार चालक राजेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल कार चालक को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बिना रिफ्लेक्टर लगी ट्रॉली बनी हादसे का सबब
नानपारा-बहराइच हाईवे के साथ ही अन्य प्रमुख मार्गों पर आए दिन गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेतरतीब खड़ी कर दी जाती हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए जाते हैं। जिससे कोहरा छाने पर यह गाड़ियां दूर से आ रहे वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देतीं। इन ट्रॉलियों के कारण कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।
दिए गए हैं निर्देश, कराई जाएगी जांच
चीनी मिल के अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर मिल में आने वाली सभी गाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए थे। कई वाहन चालक इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। इसकी जांच करायी जाएगी। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- शैलेष मौर्या, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें