बहराइच। महसी तहसील के उदवापुर, हरदी निवासी दो भाई शनिवार दोपहर बाइक से शहर आ रहे थे। बेड़नापुर मार्ग पर एक रिसॉर्ट के पास उनकी बाइक अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर पलट गई। हादसे में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे।
उदवापुर, हरदी निवासी विक्रांत मौर्या (24) शनिवार दोपहर अपने बड़े भाई प्रिंस मौर्या (26) के साथ बाइक से नगर मुख्यालय आ रहे थे। बाइक प्रिंस चला रहे थे। बेड़नापुर मार्ग पर एक रिसॉर्ट के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया।
बाइक उससे टकराकर पलट गई, जिससे विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रिंस को मामूली चोट आई। प्रिंस एंबुलेंस की मदद से विक्रांत को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक सिर में चोट लगने के चलते विक्रांत की मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहना था।