फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बाइक, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 09 Feb 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तहसीलदार। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चित्तौरा। मिल से काम कर शनिवार देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे चार श्रमिक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। आसाम रोड पर ग्राम गदनचक के निकट हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के ग्राम इमलियागंज निवासी तहसीलदार (22), श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम सोनरई निवासी रामराज (30), विजय (35) तथा दिलीप (28) एक ही बाइक पर सवार होकर मलानी मिल में काम करने के बाद घर लौट रहे थे।

आसाम रोड स्थित ग्राम गदनचक के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने थाना कोतवाली देहात की पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तहसीलदार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें