फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार से टकराई बाइक, बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत के बाद बिलखते परिजन व जमा लोग।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर गिरगिट्टी गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में जिससे बाइक पर सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार कार खाई में पलट गई।
विज्ञापन


मुर्तिहा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव के मजरा प्रेमनगर निवासी बहादुर (35) सोमवार दोपहर अपने आठ वर्षीय पुत्र अंकित के साथ बाइक से लखीमपुर की ओर जा रहे थे। गिरगिट्टी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अंकित सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहादुर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर व कार चालक अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने बहादुर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड ने बताया कि हादसे की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें