फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ई-रिक्शे से टकराई बाइक, एक की मौत, पांच घायल

Tue, 04 Apr 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव के पास सोमवार की रात ई-रिक्शा व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शिवपुर चौकी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बाइकसवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेड़िया निवासी विनोद कुमार (25) किसी कार्य से नानपारा गये थे। जहां से काम खत्म होने के बाद सोमवार की रात गांव वापस लौट रहे थे। विनोद के साथ रामचन्द्र भी बाइक पर सवार था। इसी दौरान टेड़िया मोड़ के पास बाइक बैटरी रिक्शे से टकरा गयी। हादसे में बाइक चला रहे विनोद की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बाइक पर पीछे बैठे रामचन्द्र, ई-रिक्शा चालक कन्हैयालाल समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर पहुंचाया गया था। जहां गंभीर रुप से चोटिल चालक कन्हैया लाल व बाइक सवार रामचन्द्र को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें