फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दीवार फांदकर पीएचसी में घुसा तेंदुआ

Tue, 04 Apr 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में कई दिनों से तेंदुए की दहशत है। सोमवार देर रात एक तेंदुआ दीवार फांदकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घुस गया। अगर अस्पताल खुला होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं, मंगलवार सुबह बेरीघाट पुल के पास दो तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत फैल गई है। एक ग्रामीण ने उनकी फोटो कैमरे में कैद कर ली है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डर के कारण ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में सोमवार रात लगभग 12 बजे के बीच एक तेंदुआ घुस गया। परिसर में ही स्वास्थ्य कर्मी सत्यवती का आवास है। उसने दरवाजा खोला तो देखा कि तेंदुआ परिसर में घूम रहा है। इस पर उसने दरवाजे को बंद कर दिया। उसने बताया कि तेंदुआ काफी देर तक परिसर में टहलता रहा। इसके बाद बाउंड्री फांदकर फिर चला गया। स्वास्थ्य कर्मी का कहना है कि आए दिन तेंदुआ अस्पताल के आसपास घूमता रहता है।
विज्ञापन

त्रिलोकी गौढ़ी निवासी अशोक सिंह यादव ने बताया कि वे मंगलवार सुबह लगभग छह बजे जा रहे थे। तभी बेरीघाट पुल के पास दो तेंदुए दिखाई दिए। एक तेंदुआ पेड़ पर तथा दूसरा नीचे बैठा था। उन्होंने बताया कि आबादी में लगातार तेंदुए के आने से दहशत है। पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने करीब 12 पालतू मवेशियों को निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें