फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 14 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत चहलवा के मंगलपुरवा गांव निवासी सर्वेश (19) अपने दोस्त संतोष (18) के साथ मंगलवार की रात करीब नौ बजे गिरिजापुरी पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। घर लौटते समय जमुनिहा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को तुरंत एंबुलेंस से पास के लखीमपुर सीएचसी पहुंचाया। एमटी मनमोहन वर्मा ने बताया कि इलाज के दौरान सर्वेश की मौत हो गई, जबकि संतोष का उपचार जारी है। पीएचसी सुजौली से सीएचसी मिहींपुरवा की दूरी करीब 55 किलोमीटर है, जबकि पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी का सीएचसी रमिया बेहड़ सिर्फ 30 किलोमीटर दूर है। ऐसे में गंभीर हालात में मरीजों को अक्सर वहीं ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें