फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक जरवलरोड के स्ट्रांगरूम में निकला बिज्जू का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। पंजाब नेशनल बैंक जरवलरोड शाखा में शनिवार को बिज्जू का कुनबा निकला। दो बड़े और 10 नन्हे बिज्जू बैंक के स्ट्रांगरूम में निकलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वन कर्मियों के असफल रहने पर नट समुदाय के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिज्जू को पकड़ा। सभी जीवों को बोरी मेेें भरकर जंगल में छोड़ दिया गया। बिज्जू की धरपकड़ के चलते बैंक में अफरातफरी की स्थिति रही। कामकाज भी प्रभावित रहा।
जरवलरोड थाना अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक की शाखा शनिवार सुबह 10 बजे खुली। बैंक के कैशियर अजय कुमार दूबे व बैंक अधिकारी शांभवी स्ट्रांगरूम को खोल कर जब कैश निकालने जा रहे थे तभी स्ट्रांग रूम का दरवाजा खुलते ही बिज्जू व उसके बच्चे बैठे दिखे। इस पर कर्मचारी सकते में आ गए। आननफानन में शाखा प्रबंधक परवेज आलम को सूचित किया गया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया कि वन विभाग से संपर्क कर वनकर्मी नवल किशोर मिश्रा व वन रक्षक भरत माली ने बिज्जू व उनके बच्चों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर ग्राम अलीनगर से नट समुदाय के लोगों को बुलाया गया। नट समुदाय के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक नर और मादा बड़े बिज्जू तथा 10 नन्हे बच्चों को पकड़ कर बाहर किया।
दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय ने बताया कि बिज्जू शवों को खाना अधिक पसंद करते हैं। इसके चलते अधिकतर कब्रिस्तान और सुनसान स्थान पर पाए जाते हैं। बच्चे अधिक आक्रामक होते हैं। अमूमन बिज्जू सीधे आंख पर हमला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें