फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिपाही भर्ती परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को जिले के सिटी मांटेसरी विद्यालय में द्वितीय पाली के दौरान एक सॉल्वर पकड़ा गया। उसकी पहचान बिहार के मधुबनी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। वह देवरिया जिले के गौरव कुमार नामक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आधार प्रमाणीकरण न होने पर पुलिस ने उसके अभिलेख की जांच की तो सॉल्वर पकड़ में आया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर जांच कर रही है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि अभिलेखों की जांच के साथ देवरिया और मधुबनी के एसपी से संपर्क कर जानकारी की जा रही है। आरोपी अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें