बहराइच। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय युवा संसद महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र के युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
भाषण प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी रोशनी पटवा की देखरेख में आयोजित की गई। इसमें शामिल हुए श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर व सीतापुर के युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के समापन पर अव्वल प्रतिभागियों की घोषणा की गई। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर केंद्र के संतोष कुमार, अनुभव शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे।