फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 17 रनों से बिग फाइटर सबलापुर ने जीता मैच

विज्ञापन
बिग फाइटर सबलापुर के कैप्टन संजय तिवारी को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बौंडी। बाॅस क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 1 के तहत रविवार को बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में बिग फाइटर सबलापुर और महादेव एकादश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें 17 रनों से बिग फाइटर सबलापुर ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन


मैच में महादेव एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बिग फाइटर सबलापुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 127 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव की टीम को जीत के लिए 12 ओवर में 128 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 110 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह बिग फाइटर सबलापुर ने यह मुकाबला 17 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच में दीपक सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया गया।

मुख्य अतिथि तेजवापुर प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र द्विवेदी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को पूर्व प्रधान फतेपुर जुबेर खां ने ट्रॉफी दी। इस अवसर पर राजू शुक्ला, रियाज अहमद, पूर्व प्रधान ननकू यादव, प्रमोद निषाद, कुलदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें