फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाघों की दहाड़ के बीच लिटिल कॉर्मोरेंट के बड़े चाहने वाले

Tue, 18 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र के गेरुआ नदी में कलरव करते साइबेरियन पक्षी।
विज्ञापन
बहराइच। बाघों के प्रमुख वास स्थल कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में इस समय प्रवासी लिटिल कॉर्मोरेंट (छोटा जलकाग) का जादू छाया हुआ है। गेरुआ नदी व तालाबों में इनकी उछल कूद पर्यटकों को लुभा रही है। पर्यटक इन्हें निहार रहे हैं और फोटो भी कैमरे में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाघ, तेदुआ, गैंडा व हाथी से लिए मशहूर कतर्नियाघाट अब लिटिल कॉर्मोरेंट पक्षी के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वह खास अंदाज में गोता लगाकर मछली पकड़ते हैं और फिर उसे ऊपर उछाल कर सीधे निगल जाते हैं। पर्यटकों को लिटिल कॉर्मोरेंट का यह अंदाज खास पसंद आ रहा है।
कतर्नियाघाट में साइबेरियन सारस, ब्लू टेल्डबी ईटर, रूडी सेल्डक, यूरेशियन गौरैया, रफ का भी गेरुआ नदी में झुंड दिख रहा है। सोमवार को यहां आने वाले पर्यटक उत्पल दत्त, रजनीश, पारूल, कनिका, कनक लता महेश्वरी, उत्तमा ने बताया कि लिटिल कॉर्मोरेंट कतर्निया जंगल की नई शान है।
विज्ञापन

खास-खास
-लिटिल कॉर्मोरेंट की लंबाई 80-100 सेंटीमीटर होती है।
-पंखों का फैलाव 130-160 सेंटीमीटर रहता है।

लिटिल कॉर्मोरेंट की दस्तक से कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार गुलजार है। यहां का माहौल पर्यटकों को रोमांचित कर रहा है। प्रजनन की संभावना को लेकर वन विभाग इनके वास स्थल वाले क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। -आशीष गौड, रेंजर कतर्नियाघाट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें