फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भाकियू पदाधिकारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Fri, 30 May 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर बृहस्पतिवार से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जिसमें मौके पर पहुंचे सीओ से वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीते दिनों 27 मई को देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर नदौना में दबंग चकमार्ग को फावड़े से काटने का कार्य कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर वरिष्ठ जिलाध्यक्ष हरिराम गुप्ता व उनके परिवार पर हमला कर दिया गया था। जिसके बाद हरिराम, उनके भाई व उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने दबाव में आकर विपक्षियों के कहने पर एफआईआर दर्ज कर ली थी और पीड़ित की डॉक्टरी तो कराई, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नही की गई है।
जिसके बाद से लगातार पीड़ित न्याय की आस में थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही है। धरने के दौरान सीओ सिटी मौके पर आए, लेकिन वार्ता विफल रही। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस दौरान अमृत लाल वर्मा, राम स्वरूप वर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार जायसवाल, राम गोपाल प्रजापति, रामा सिंह, बृजेश कुमार पाठक, दिनेश कुमार, श्याम लाल कश्यप, पुष्पा देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें