फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा आज से

Sat, 02 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से जिले में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा शनिवार से आयोजित की जाएगी। जिले के आधा दर्जन महाविद्यालयों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा शहर के किसान पीजी कॉलेज में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि परीक्षा के लिए सहायक केंद्राध्यक्ष तथा कक्ष निरीक्षकों का निर्धारण कर लिया गया है। इस परीक्षा में संजीवनी महाविद्यालय, कलावती महाविद्यालय, राजा प्रेम सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, शकुुंतला मेमोरियल इंस्टीट्यूट, महाराजा बलभद्र महाविद्यालय, अशोक स्मारक महाविद्यालय तथा मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा दो अगस्त से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन




परीक्षा ड्यूटी में असंतुलन से नाराजगी

किसान पीजी कॉलेज में बीएड की परीक्षा के दौरान ड्यूटी लगाने में असंतुलन को लेकर अंशकालिक शिक्षकों में असंतोष की स्थिति व्याप्त है। असंतुष्ट शिक्षकों ने बताया कि कक्ष निरीक्षक के रूप में एक शिक्षक को छोड़कर सभी अंशकालिक शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इन शिक्षकों की ड्यूटी दोनों पालियों में लगाई गई है। असंतुष्ट शिक्षकों का कहना है कि इस ड्यूटी में यदि स्ववित्त पोषित शिक्षकों को भी शामिल किया जाता तो सभी की एक पाली की ड्यूटी लगती और समस्या नहीं होती। असंतुष्ट शिक्षकों ने प्रबंध समिति के सचिव से हस्तक्षेप कर न्याय का साथ देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें