फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीसी संचालक 50 लाख नकदी लेकर भागा

Thu, 05 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सलारगंज क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक पर लोगों से लगभग 50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों के मुताबिक, संचालक शमशाद अपनी फर्म बंद कर भाग गया है। लोगों ने दरगाह थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोग शमशाद के बीसी केंद्र पर खाते में रुपये जमा करने और निकालने आते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि वह जमा रकम की फर्जी रसीद देता था, लेकिन रुपये खातों में जमा नहीं करता था। कई लोगों से एफडी कराने के नाम पर भी रकम ली गई। खाताधारक कई दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे थे लेकिन वहां ताला बंद मिला। बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचने पर उन्हें खातों में जमा रकम दर्ज नहीं मिली।

सलारगंज निवासी मीना ने आरोप लगाया कि शमशाद ने एफडी कराने के नाम पर उनसे 14 लाख रुपये लिए लेकिन एफडी नहीं कराई। अन्य खाताधारकों ने भी खातों में रकम जमा नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद लोगों को ठगी का पता चला। थाना प्रभारी दरगाह अमितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों की संख्या अधिक होने के कारण ठगी की कुल रकम अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। बैंक के सहयोग से अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें