फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला गया बारावफात का जुलूस

विज्ञापन
मिहींपुरवा में निकाले गए बारावफात के जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से बारावफात का जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से निकलने वाले जुलूसों की निगरानी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट करते रहे। जगह-जगह जुलूसों का स्वागत किया गया। एडीएम व एएसपी नानपारा में निकलने वाले जुलूस पर नजर बनाए रखे।
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद हजरत की यौमे पैदाइश के मौके पर रुपईडीहा में बारावफात का जुलूस निकाला गया। जुलूस में सभी नात पढ़ते हुए और झूमते हुए चल रहे थे। बाबागंज से निकाले गये जुलूस में डॉक्टर एएम सिद्दीकी को सीरत कमेटी के हाजी अनवर व समीर की ओर से साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। यहां से निकला जुलूस रुपईडीहा के चकिया रोड से होते हुए लौटकर बाबागंज पहुंचकर समाप्त हुआ।
मिहींपुरवा में भी परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया। शांति व सुरक्षा के लिए उपजिलाधिकारी जीपी त्रिपाठी व एसओ हर्षवर्द्धन सिंह साथ चल रहे थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य सरोज रावत व शुएब रायनी समेत अन्य लोग भी शामिल हुए। फखरपुर कस्बे में भी जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

विभिन्न मार्गों से बस स्टैंड पहुंचने पर जुलूस में शामिल लोगों को खीर का वितरण किया गया। यहां मौलाना हसीब रिजवी का बयान हुआ। दादा मियां रोड से गुजरते हुए बाजार से जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। जिसमें सभी अंजुमन शामिल थीं। इस दौरान डॉ. मेराज खां, जफीर अहमद, रिजवान खां, मन्नान खां, सईद खां आदि मौजूद रहे।
नानपारा में पूरी अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। इमामगंज रोड, चूड़ी गली रोड, राजा फाटक रोड पर सजावट की गई थी। तोपखाना मोहल्ले से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हुई। नारे तकदीर अल्लाहु अकबर के नारे के साथ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: लौटकर समाप्त हुआ। जिसमें मौलाना मोइनुद्दीन कादिरी, शकील अंसारी, चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू, पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद, अफसर हुसैन मौजूद रहे। एडीएम जयचंद पांडेय, एएसपी रवींद्र सिंह, एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ अरुणचंद्र जुलूस के साथ चल रहे थे।
रिसिया नगर में मोहल्ला रविदास नगर और सैदा से जुलूस निकाला गया। हालांकि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर बाजार में आने वाला जुलूस इस बार नहीं आया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। रानीपुर थाना क्षेत्र में भी बारावफात का जुलूस निकाला गया। ताजपुर गोबरहा, रमवापुर, चाकूजोत, सादियाबाद आदि क्षेत्रों से होकर जुलूस निकला। जोनल मजिस्ट्रेट बाबूराम यादव जुलूस पर नजर बनाए रखे।
कैसरगंज के ग्राम ऐनी हतिन्सी से भी बारावफात का जुलूस निकला। महमूद शाह बाबा मजार से होते हुए यह जुलूस जरवल कस्बे तक गया। जुलूस में पूर्व विधायक रामतेज यादव, मोहम्मद सफी, सय्यूब अली, मोहम्मद तबरेज, बकाउल्ला, मोबीन आदि शामिल रहे। नवाबगंज बाजार में भी बारावफात का जुलूस निकाला गया।
विशेश्वरगंज के पुरैना बाजार में भी गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकला। महसी के खैरा बाजार, महाराजगंज, चंदपइया, नसीरपुर आदि गांवों में भी बारावफात का जुलूस निकला। एसडीएम एसएन त्रिपाठी, सीओ शंकर प्रसाद आदि सुरक्षा का जायजा लेते रहे। मोतीपुर के उर्रा बाजार में बारावफात का जुलूस निकाला गया। कबेलपुर से जुलूस में लोग शामिल होते हुए बाजार पहुंचे। जिसमें पूर्व प्रधान रसीद खान, मोहम्मद यासीन, अलीशेर खान, यारली, तलाशअली रायनी समेत अन्य शामिल रहे।

रिसिया में रविवार को निकाले गए बारावफात के जुलूस में शामिल लोग।- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें