फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का नेटवर्क फेल, मायूस लौटे उपभोक्ता

विज्ञापन
रिसिया के आर्यावर्त बैंक सर्वर खराब होने के कारण परेशान ग्राहक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। नगर के इंदिरानगर में स्थित आर्यावर्त बैंक में गुरुवार को तमाम उपभोक्ता नकदी निकालने के लिए पहुंचे। लेकिन बैंक का नेटवर्क फेल होने से घंटों इंतजार के बाद भी लेनदेन नहीं हो सका। इससे उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। उपभोक्ताओं ने कहा कि बैंक से नकदी न मिलने से उनका त्योहार फीका रहेगा। साथ ही अन्य समस्याओं से भी जूझना पडे़ेगा।
विज्ञापन

रिसिया के इंदिरानगर में आर्यावर्त बैंक स्थित है। सुबह बैंक में तमाम उपभोक्ता लेनदेन के लिए पहुंचे। करीब 12 बजे बैंक का नेटवर्क खराब होने की जानकारी उपभोक्ताओं को दी मिली। लेकिन उपभोक्ता काफी देर तक नकदी के लेनदेन की आस में लाइन में लगे रहे, इसके बाद भी लेनदेन नहीं हो सका। इससे तमाम उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए।
बैंक पहुंचे रामकुमार ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस है। इसके बाद दीपावली का त्योहार है। इसके लिए वह रुपये निकालने गए थे, लेकिन दो घंटे इंतजार के बाद भी नकदी नहीं मिली, जिससे वह मायूस होकर लौट गए। हरीशचंद्र ने बताया कि पूरा दिन बैंक में बिताने के बाद भी रुपये नहीं निकल सके। ऐसे में उनका त्योहार फीका पड़ जाएगा।
विज्ञापन

राजितराम और सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पुन: बैंक आएंगे। निकासी न होने पर सभी को त्योहार निपटाने में काफी समस्या होगी। नेटवर्क न होने से तमाम उपभोक्ता परिसर में ही खड़े रहे। इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए नेटवर्क फेल हो गया था, जिससे लेनदेन ठप रहा। ग्राहकों की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें