फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों की भर्ती पर लगी रोक

Wed, 19 Aug 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक भर्ती में स्वास्थ्य विभाग ने नया कारनामा कर दिया है। चयन समिति की अनुमति बिना ही सीएमओ ने 50 फीसदी आवेदनों को निरस्त कर दिए।
विज्ञापन


इसके पीछे अनुभव की कमी का कारण बताया गया। हालांकि, जब इसका खुलासा हुआ तो सीएमओ ने आननफानन भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। 24 व 25 अगस्त को इस पद के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम/ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक इकाई कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमओ डॉ केबी जैन ने करीब एक माह पूर्व एएनएम, फार्मेसिस्ट/महिला आयुष चिकित्सक व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पद के आवेदन मांगे थे। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों की तैनाती जिले के सभी 14 ब्लॉकों में होनी है।
विज्ञापन


14 पद के सापेक्ष ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक के लिए 305 बेरोजगारों ने आवेदन किया। आवेदकों में एमएसडब्लू, एमबीए, एमए व अन्य उच्च शिक्षा हासिल किए डिग्री धारक शामिल हैं।

आवेदनों पर विचार करने के लिए एडीएम, सीएमओ, डीएसटीओ व महिला व पुरुष अस्पताल के सीएमएस की चयन समिति बनाई गई लेकिन सीएमओ ने अपने चहेतों को भर्ती करने के लिए चयन समिति से अनुमति लिए बगैर 153 आवेदन निरस्त कर दिए। पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई।

बुधवार को अभ्यर्थी साक्षात्कार के विषय में जानकारी लेने सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो सूची देख सभी भड़क उठे। अभ्यर्थियों के विरोध पर मामले का खुलासा हुआ।

इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने कुर्सी फंसते देख भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इस मामले में सीएमओ डॉ केबी जैन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है। आवेदनों पर चयन समिति विचार करेगी। इसके बाद साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें