फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक जेल में कैदियों से मुलाकात पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे विश्व में हड़कंप मचा हुआ है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इसमें बहराइच से सटा लखीमपुर जिला भी शामिल है। शासन ने बहराइच को भी अतिसंवेदनशील घोषित करते हुए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। जिला जेल में बंद कैदियों व जेल कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण न फैले, इसके लिए जेल प्रशासन ने 31 मार्च तक बंदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को जागरूकता से ही रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने कई जिलों को लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसमें पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बहराइच को भी अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इसी के मद्देनजर जिला जेल में निरुद्ध बंदियों व कारागार कर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 31 मार्च तक अस्थायी रूप से बाहरी व्यक्तियों केे प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें