फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से भारत में वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से आने वाले वाहनों के भारत में प्रवेश पर एसएसबी ने रोक लगा दी है। साथ ही सीमा पर कोरोना वायरस जांच के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से एसएसबी जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस की दहशत एसएसबी में भी फैलने लगी है। बुधवार को सीमा पर एसएसबी जवानों की भी जांच हुई। इसके बाद उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस की जांच के लिए सतर्कता काफी बढ़ा दी गई है। प्रदेश सरकार के आदेश पर बुधवार को नेपाल से आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक नेपाल से वाहन भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उपजिलाधिकारी नानपारा रामआसरे वर्मा ने बताया कि रुपईडीहा में आवागमन करने वाले लोगों की जांच के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के द्वारा आवागमन करने वाले लोगों की जांच की जाएगी।
इसके बाद सभी को पैदल रुपईडीहा में प्रवेश दिया जाएगा। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शैैलेश कुमार ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा व जांच व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसएसबी जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। अगैया बटालियन के जवानों को सीमा पर लगाया गया है। वहीं कोरोना वायरस को लेकर एसएसबी जवानों में भी दहशत है।
विज्ञापन

बुधवार को अगैया से रुपईडीहा पहुंचे एसएसबी जवानों की चिकित्सकों ने जांच की। जांच में सब कुछ सही मिलने पर उन्हें ड्यूटी के लिए हरी झंडी दी गई। सीमा पर भारत में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से नेपाल क्षेत्र में काफी संख्या में वाहनों की कतार लग गई है।
एसएसबी के सहायक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र में अब सिर्फ मालवाहक वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों ने इसको लेकर आदेश जारी किये हैं। क्योंकि इन वाहनों में नेपाल को काफी संख्या में खाद्य पदार्थ व पेट्रोलियम पदार्थ भेजा जाता है। मालवाहक वाहनों के आवागमन से नेपाल की जनता को दैनिक दिनचर्या में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें