फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर लगाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और सक्रिय हो गया है। अब गांवों में रात को चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर पराली न जलाने की अपील की जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग भी सहयोग करेगा। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशों का पालन कराने का कहा है।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार ने कहा कि शासन की ओर से ग्राम पंचायत के माध्यम से गोशालाओं में पराली पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद जिन ग्राम पंचायतों में ऐसा नहीं हुआ है और वहां पराली जलाने की घटना प्रकाश में आई है तो प्रधान, सचिव व लेखपाल की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाए। डीएम ने जिला गन्नाधिकारी को निर्देश दिया कि गन्ना का अवशेष जलाए जाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। डीएम ने पराली जलाए जाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को रात्रि में सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि फसल अवशेष/पराली जलाए जाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिले में पराली जलाए जाने के मामले में अब तक 42 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं इन मामलों में लापरवाही बरतने पर 45 अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। 33 ग्राम प्रधान भी दोषी मिले हैं। अब तक 32 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और सात कंबाइन मशीन जब्त की गई है। इससे संबंधित मामलों में दो लाख 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें