फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक की मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार को मकान निर्माण के लिए अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली से पटरा बल्ली लाने गया था। इस दौरान गांव वापस आते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंसारी निवासी उपेंद्र (20) सोमवार की रात अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली से पटरा बल्ली लाने गया था। वहां से पटरा-बल्ली लादकर वह मुंसारी लौट रहा था। इसी दौरान बरौली बांध के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे उपेंन्द्र दब गया। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। भाई रमाकांत ने बताया कि उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें