फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में फटा गोला, बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के तूलापुरवा गांव में सोमवार को वैवाहिक समारोह के दौरान गोले पटाखे दग रहे थे। इस दौरान एक गोला नहीं दगा, जिसे एक बालक उठा लाया। मंगलवार को सुबह वह अलाव के पास गोला दगाने लगा। गोला हाथ में ही फट गया, जिससे मासूम झुलस गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तिगड़ा के मजरा तूलापुरवा निवासी चिंताराम ने बताया कि सोमवार को परिवार में वैवाहिक समारोह था। इस दौरान गोले व पटाखे दगाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ गोले नहीं दगे। मंगलवार को गांव निवासी भुरऊ (8) गोला ले आया। उसने अलाव की आग में गोला दगाने की कोशिश की। गोला भुरऊ के हाथ में ही फट गया, जिससे बालक का हाथ झुलस गया। इससे भुरऊ अचेत होकर गिर गया। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले गए। यहां पर हालत नाजुक देख बालक को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफरकर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में बालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें